नैनीताल में हो रही है बारिश
नैनीताल। पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा था। मंगलवार को मौसम विभाग ने बुधवार के लिए अलर्ट जारी किया था जो बिल्कुल सही निकाला। सरोवर नगरी में सुबह से कोहरा छाया हुआ है तथा बारिश हो रही है ।बारिश के चलते नगर मे सन्नाटा पड़ा हुआ है। अप्रैल माह में पहली बार यहां मौसम खराब हो रहा है तथा बारिश हो रही है जबकि अन्य वर्षो में इन दिनों यहां काफी तेज गर्मी होती थी लोग कमीज वह टीशर्ट पहनकर घूमते थे लेकिन इस बार यहां का मौसम बदलने से लोग अभी तक गर्म कपड़े पहन रहे हैं तथा यहां गर्म कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है बुधवार को यहां बारिश के कारण माल रोड में सन्नाटा पसरा हुआ था l











