विचार शक्ति से उत्तम स्वास्थ्य” विषय पर गोष्ठी संपन्न सैर, बातचीत और हंसना आवश्यक है -आचार्या सीमा स्वस्ति

नैनीताल l केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में “विचार शक्ति द्वारा उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति” विषय पर ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किया गया। य़ह कोरोना काल से 625 वां वेबिनार था। मुख्य वक्ता आचार्या सीमा स्वस्ति ने कहा कि सैर,मित्रों से बातचीत और हंसना उत्तम स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है।उन्होंने कहा कि जीवन को आसान और शरीर को स्वस्थ कैसे बनें? आप अपनी विचार शक्ति से आप अपना शरीर पूर्ण रूप से स्वस्थ कर सकते हैं। थोड़ा थोड़ा धन्यवाद करते रहिए।
वाकिंग,टॉकिंग एंड लाफिंग
ये तीन सूत्र व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।सबके लिए कुछ अच्छा सोच कर अपना जीवन बनाये।जो मिला है,उसका सम्मान करें।मन की सुन कर, मस्तिष्क को नियन्त्रण में रख कर आगे बढ़ें।विनम्रता पूर्वक और दृढ़ता से अपनी बात रख कर अपने संबधों को बना कर रखिए। अपने विचारों को साफ स्पष्ट रख कर अपना जीवन सरल और सहज बनाएं।पहले स्वयं को,फिर दूसरों को क्षमा कर के जीवन को मुस्कुरा कर जिएं।हर परिस्थिति को शांति से देखना शुरू कीजिए। अपने शरीर को साफ और निर्मल रखें।खुद की नई सोच पैदा करके अपनी राह खुद बनाएं।अपनी सोच से अपने निर्णय लेना सीखें।
यही स्वस्थ और सहज जीवन का मूल मंत्र है।आइए स्वस्थ रहने की आदत डालें। मुख्य अतिथि अनिता रेलन व अध्यक्ष राजश्री यादव ने भी मन के हारे हार है,मन जीते जगजीत बात कर अपने विचार रखे।परिषद अध्यक्ष अनिल आर्य ने कुशल संचालन किया व राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया। गायिका सुमित्रा गुप्ता (93 वर्षीय), उषा सूद (88 वर्षीय), कमला हंस, प्रवीना ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, कौशल्या अरोड़ा, जनक अरोड़ा, कुसुम भंडारी, ललिता धवन आदि के मधुर भजन हुए।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad