सीडीओ को सभी विभागों की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रमों की धारालत पर प्रगति के निरीक्षण के निर्देश


नैनीताल l जिले के प्रभारी सचिव चन्द्रेश यादव की अध्यक्षता में 29 अप्रैल 2025 में विभागों की कार्यप्रणाली के आधार पर सभी विभागों के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक ली l जिसमें सीडीओ को निर्देशित किया कि सभी विभागों की सभी विभागों की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रमों की धारालत पर प्रगति का निरीक्षण कर विभाग से वर्षवार डेटा तैयार कराए l
गुरुवार को नैनीताल क्लब में आयोजित की गई समीक्षा बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने किया l बैठक में सभी विभागों ने अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की l जिसमें जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे हर हर नल हर घर जल योजना को पूर्ण रूप से संचालित करने के लिए तीन करोड़ की मांग की गई l जिससे सभी लाइनों में पेयजल सुचारू रूप से संचालित किया जाए l जिसमें 1008 गांव में पेयजल पहुंचाया जा रहा है l कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से घेर बाढ़ योजना, मिशन एप्पल, कीवी ओर ड्रैगन फ्रूट किसान फार्म रजिस्ट्रेशन आदि की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई l इसके साथ ही कृषि एवं उद्यान विभाग से उन किसानों को प्रशिक्षण देने को कहा गया जो उसे धरातल में उतारकर कार्य कर सके l इसके साथ ही उद्यान विभाग को घर के अंदर मशरूम उत्पाद और बाहर मौन पालन को बढ़ावा देने को कहा गया l इसके साथ ही पशुपालन विभाग को गोट वैली स्कीम को अलग ब्लाकों में संचालित करने को निर्देशित किए l इसके साथ ही इस बात का अपडेट ले की इससे ग्रामीणों की आर्थिकी में कितना परिवर्तन हुआ l मत्स्य विभाग को फॉर्वर्ड लिग कार्यप्रणाली से कार्य करने को निर्देशित किया गया l जिससे जिले में मत्स्य पालन से बेहतर रोजगार स्थापित होगा l बैठक मै विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे l