उ.के.पें.वे.ए. की बैठक में 8वें वेतन आयोग से अपने सुझाव रखने पर चर्चा हुई।

देहरादून। आज उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संगठन के उपाध्यक्ष हरनिंदर सिंह काला की अध्यक्षता में उत्तरांचल प्रेस क्लब के निकट उज्ज्वल रेस्तरां में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम महासचिव रविन्द्र दत्त सेमवाल ने पिछली कार्यवाही को कार्यकारिणी की बैठक में रखा, 24 अप्रैल 2026 को भारत सरकार द्वारा नवगठित 8वें वेतन आयोग के अधिकारी के देहरादून आगमन पर संगठन द्वारा अपने सुझाव रखने हेतु समय की माँग रखी है जिस पर सभी की सहमति से रही।
संगठन के संरक्षक तिलक राज शर्मा ने सभी जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी सदस्य वेतन आयोग हेतु सुझाव देना चाहते हैं कृपया 12 अप्रैल तक भेज दें जिससे 15 अप्रैल तक ड्राफ्ट कॉपी तैयार करके आयोग के अधिकारी को भेजा जा सके, 24 अप्रैल को अयोग द्वारा प्राप्त समय पर संगठन की ओर से अपने सुझाव को रखा जाएगा,
इस अवसर पर संगठन को गति देने हेतु कार्यकारिणी में कुछ सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई, जिसमें सर्वश्री डी.पी. बहुगुणा, आनन्द सिंह रावत, शांति प्रसाद, अवनीश कांत, बलबीर सिंह राणा, के.पी. मैथानी, पुरुषोत्तम कुमार, श्रीमती मधु अरोड़ा, गणेश कोठारी, अशोक कुमार शंकर एवं अन्य सम्मलित किया गया।
बैठक में कुछ समितियों का गठन भी किया जिसमें बायलॉज संशोधन समिति, लोक कल्याण कार्यक्रम समिति, प्रचार एवं जनसंपर्क समिति, आर्थिक समिति, सदस्यता अभियान समिति आदि जिससे कार्य करने की क्षमता का विकास होगा।
इस अवसर पर सर्वश्री तिलकराज शर्मा संरक्षक, डॉ स्वामी एस चंद्रा- संयोजक, हरनिंदर सिंह काला- उपाध्यक्ष, रविंद्र दत्त सेमवाल- महासचिव, पीके सिंह- सह सचिव, अनिल उनियाल -कोष सचिव, ए के बहुखंडी- सह कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद-प्रचार सचिव, श्रीकांत विमल- संगठन- सचिव, एडवोकेट आर.पी. उनियाल- लेखापरीक्षक, आनन्द सिंह रावत, शांति प्रसाद, अवनीश कांत, बलबीर सिंह राणा, जे.एन. शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार सहित कई वरिष्ठ सदस्यगण उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पधारोपण अभियान आज 625 वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad