तल्लीताल क्षेत्र में लोग पानी के लिए परेशान

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में इन दिनों लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा पेयजल आपूर्ती नहीं हो पा रही है।
तल्लीताल क्षेत्र के पिछाड़ी बाजार में बीते एक सप्ताह से पानी सुचारू रूप से नहीं आया है। जिसके चलते लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी पेयजल आपूर्ती नहीं हो पा रही है। जिसके चलते लोगों को पानी के लिए इधर उधर भागना पड़ रहा है। जिस कारण लोगों के काम काज प्रभावित हो रहे हैं। सहायक अभियंता दिलीप बिष्ट ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर दिक्कत को ढूंढकर जल्द ही पेयजल आपूर्ती की जाएगी।

Advertisement