नारायण नगर वार्ड में सभासद भगवत रावत व रोटरी क्लब के सहयोग से वार्ड के हुनरमनद फुटबॉल खिलाडियों को फुटबॉल के जूते उपलब्ध कराये गये

नैनीताल l नारायण नगर वार्ड में सभासद भगवत रावत के प्रयास से और रोटरी क्लब के सहयोग से वार्ड के हुनरमनद फुटबॉल खिलाडियों को फुटबॉल के जूते उपलब्ध कराये गये। इस अवसर पर खिलाड़ीयो के साथ नारायण नगर वार्ड से अनेकों महिलायें और पुरुष भी उपस्थित रहे। मोहन थापा जी ने बच्चो को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे अच्छा खेलेगे मेहनत करेंगे तो सभासद उनको और सुविधाये प्रदान करेंगे। सन चालन करते हुए वरिष्ठ अरविंद पडियार ने खेल और खिलाड़ीयो का सम्मान बनाने की बात कही। भगवत रावत ने बालिकाओं के लिए भी खेल सामग्री देने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि इसमें सभी खिलाडियों को वार्ड की महिला एवं पुरूषों से ही सम्मानित किया गया। अन्त में सभी ने रोटरी क्लब और उनके अध्यक्ष और रोटरी क्लब की सभी कार्यकारणी को सामाजिक योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पर सन्तोष कुमार, शैलेन्द्र बर्गली, सचिन कुमार,मयंक, नीरज,जय थापा,रवि कुमार, आरती,राजेशवरी,कला देवी,पूजा,गिरीश सहित बड़ी संखया में जनता उपस्थित रही।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्थित संघ भवन में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघर्ष समिति कुमाऊं मंडल विकास के अध्यक्ष दिनेश गुरूरानी की अध्यक्षता व महामंत्री बसंत जोशी के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad