दलाई लामा के 90वें वर्ष पर 90 दिन की बाइक रैली में

नैनीताल: तिब्बती मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष येशु थुपतेन ने बताया स्पेशल फ्रंटियर फोर्स के दो पूर्व सैनिक जमायांग तेनजिंग व डेकीलिंग है भारत और तिब्बत के बॉर्डर में तैनात रहकर अपनी सेवाए दी है,जो दलाई लामा के 90वें वर्ष पर करुणा वर्ष पर 90 दिन ले लिए बाइक रैली में निकले हुए है और भारत भ्रमण कर तिब्बत के लोगों की जानकारी दे रहें है, यह यात्रा 10 मार्च को दिल्ली में समाप्त हो जाएगी। रैली का उद्देश्य तिब्बती पहचान पर चीन के हमले के खिलाफ तत्काल चेतावनी देना और तिब्बत की सच्ची ऐतिहासिक स्थिति को स्वीकार करने के लिए भारत से अपील करना है। देहरादून निवासी जमायंग तेंजिंग ने बताया बाइक यात्रा की मुहीम 10 दिसंबर से शुरू की है और 10 मार्च को यह यात्रा दिल्ली में जाकर समाप्त होगी. अभी तक 15 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। बताया कि 1959 में तिब्बत पर चीन के आक्रमण और कब्जे के बाद तिब्बतियों के भारत में शरण लेने के 60 से अधिक वर्ष से बीत चुके हैं जिसमें शामिल होने जा रहें है।










