राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर भीमताल परिसर में दिए महत्वपूर्ण व्याख्यान

नैनीताल : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सर जे०सी० बोस तकनीकी परिसर, भीमताल में शनिवार महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। पहला व्याख्यान जर्मनी के प्रो० किस्ट्रोफ अरेंज, हम्बोल्ड विश्वविद्यालय ने एक्सप्लोरिंग रिफागोलिपिड मेटाबॉलिज्म फॉर ड्रग डिस्कवरी विषय पर दिया और विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए व्याख्यान में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं परिसर के शिक्षकों का ज्ञान वर्धन किया। दूसरे व्याख्याता जे एन यू की दिल्ली की प्रो० शैलजा सिंह ने टूलकिट ऑफ एप्रोचेज फॉर डिस्कवरी एण्ड डेवल्पमेंट ऑफ एण्टी मलेरियल वेक्सीन्स एण्ड थेरेपेटिस्टा विषय पर नवीन शोध कार्यों पर विस्तृत जानकारी दी। अंत में कार्यक्रम समन्वयक प्रो० वीना पाण्डे द्वारा दोनो व्याख्याताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० मंजू तिवारी ने किया। व्याख्यान में भीमताल परिसर के विभिन्न विभागों के स्नातक, परास्नातक, शोधार्थियों एवं आध्यापकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें मुख्य रूप से प्रो० तपन कुमार नैलवाल, बॉ० ऋषेन्द्र कुमार, डॉ० संतोष उपाध्याय, डॉ० मयंक पाण्डेय, डॉ० मंजु तिवारी एवं डॉ० रागिनी पंत आदि ने अपनी सहभागिता दी।