नैनीताल की ऊंची चोटियों में जगने लगी बर्फबारी की आस

नैनीताल: नैनीताल की ऊंची चोटियों में जगने लगी बर्फबारी की आस जगने लगी है। सोमवार को हल्की बारिश के साथ मौसम बदलना शुरू हो गया है और नगर में कड़ाके की ठंड पढ़नी शुरू हो गई है। शाम के समय कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादल छंट गए आसमान साफ हो गया। मौसम बदलने से नगर में एक बार फिर से बर्फबारी की संभावना नजर आने लगी है। साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार एक के बाद एक, यह दूसरा पश्चिमी विक्षोभ है, जिसका असर नैनीताल में अधिक रहने की संभावना है। अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की संभावना रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार तक जारी रह सकता है। हालाकि यह विक्षोभ बहुत अधिक मजबूत नहीं है। मगर बर्फबारी की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा।








