नैनीताल को ऐतिहासिक सौगात, मेट्रोपोल परिसर अस्थायी पार्किंग के लिए आवंटितमंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की द्वारा मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नैनीताल l मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की सहमति से नैनीताल को एक बड़ी राहत मिली है। वर्षों से लंबित पार्किंग संकट को दूर करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नैनीताल स्थित शत्रु संपत्ति मेट्रोपोल होटल परिसर को उत्तराखंड सरकार को अस्थायी पार्किंग उपयोग हेतु आवंटित कर दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नैनीताल मंडल अध्यक्ष श्री नितिन कार्की जी द्वारा मंगलवार 28 मई को रामलीला स्टेज, बड़ा बाज़ार, मल्लीताल में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और मंडल पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री कार्की ने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदृष्टि और केंद्र सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। अब नैनीताल में पार्किंग की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी और पर्यटन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री नितिन कार्की के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपाध्यक्ष श्री विक्रम राठौर, श्री मोहित साह, श्री निखिल बिष्ट एवं श्रीमती ज्योति ढौंडियाल, महामंत्री श्री आशीष बजाज और श्री हरीश राणा, मंत्री श्री विकास जोशी, श्री प्रदीप आर्या, कु० आशा आर्या एवं कु० काजल आर्या, कोषाध्यक्ष श्री मयंक पंत, कार्यालय मंत्री श्री भारत मेहरा, मीडिया संयोजक श्री आयुष भण्डारी, आईटी संयोजक श्री कमल जोशी एवं सोशल मीडिया संयोजक श्री प्रखर रावत,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा कविता गंगोला, भारती, विक्रम रावत,विवेक वर्मा सहित अन्य क्षेत्रवासी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम न केवल प्रसन्नता का प्रतीक था, बल्कि संगठन और जनसेवा के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।