प्रकृति प्रेम और हरियाली को समर्पित हरेला पर्व

ज्योलीकोट कृषि विज्ञान केन्द्र, ज्योलीकोट द्वारा बिज्ञान केन्द्र पर हरेला पर्व आयोजित किया गया जिसके अन्र्तगत (पन्त लेमन) बीज रहित प्रजाति का नीबू का पौध वितरण किया गया। पौध वितरण के साथ ही साथ ग्राम दोगडा, गेठिया, गांजा व ज्योलीकोट की 15 महिलाओं को केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डा. सी तिवारी जी एवं डा. सुधा जुकारिया द्वारा हरेला पर्व हमारे पूर्वजों द्वारा प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढी को एक हरा भरा उत्तराखण्ड मिले इसी संकल्प के साथ इस पर्व की शुरूवात की। और अपनी संस्कृति की इस अनमोल परम्परा को आगे बढ़ायें रखने के प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पन्तनगर से आये वैज्ञानिकों डा. आर. के. शर्मा एवं डा. संजय चौधरी द्वारा भी तकनीकी जानकारी दी गयी, डा.बलवान सिंह द्वारा भी पेड लगाकर पर्यावरण को रोका जा सकता है इस विषय पर जानकारी दी गयी। साथ ही केन्द्र पर भी (पन्ता लेगन 1) प्रजाति के पौध लगाये गये।