हल्द्वानी की साहित्यकार मीना अरोड़ा जयपुर में सम्मानित
हल्द्वानी की साहित्यकार मीना अरोड़ा जयपुर में सम्मानित
👉 माही संदेश नारी शक्ति सम्मान – 2026
👉 उत्तराखंड राज्य से साहित्यकार मीना अरोड़”नारी शक्ति: समाज का आधार, राष्ट्र की पहचान”
‘माही संदेश’ (साहित्यिक व सामाजिक मूल्यों की अंतर्राष्ट्रीय मासिक पत्रिका) परिवार द्वारा महिला सशक्तिकरण और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करने हेतु एक भव्य समारोह का आयोजन जयपुर में किया गया ।
इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न राज्यों से प्रतिभाशाली नारियों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया गया ।
समारोह में राजस्थान सहित 8 विभिन्न राज्यों से शिरकत करने वाली प्रतिभावान व सशक्त महिलाओं को ‘प्रेमा माथुर प्रेरणा पुरस्कार’ और ‘माला माथुर नारी शक्ति सम्मान’, तारा देवी नारी शक्ति सम्मान,एलिजाबेथ ज़रीन नारी शक्ति सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा माही संदेश के संरक्षक सुधीर माथुर, प्रधान संपादक रोहित कृष्ण नंदन, और समन्वयक भरत कोराना के कुशल निर्देशन में तैयार की गयी है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से साहित्य सेवा में सुश्री मीना अरोड़ा जी को भी चुनाव के आधार पर सम्मानित करने हेतु आमंत्रित किया गया ।
सुश्री मीना अरोड़ा पिछले कई वर्षों से निरंतर साहित्य सेवा में जुटी हुई हैं । काव्य संग्रह, व्यंग्य संग्रह, उपन्यास,तथा काव्य नाटक जैसी हिन्दी की अनमोल विधाओं पर इनकी पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं ।
सुश्री मीना अरोड़ा हिन्दी साहित्य विधा में काव्य नाटक रचने वाली प्रथम महिला हैं ।











