सरोवर नगरी मैं बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई

नैनीताल l रविवार की सुबह से मौसम खराब था सुबह के वक्त यहां हल्की बारिश भी हुई l पिछले कई दिनों से नगर में धूप के साथ ही धुंध भी छा रही थी शनिवार को भी नगर में बादल छाए थे तथा शाम के वक्त आसमान साफ हो गया था रविवार की सुबह नगर में बादलों से अंधेरा बना हुआ था तथा इस दौरान हल्की बारिश भी हुई लगभग 1 घंटे तक हल्की बारिश हुई l नगर के मल्लीताल क्षेत्र में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई इस दौरान सड़क में फूलों की सफेद चादर बिछ गई बारिश होने से नगर में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है l नगर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया l