गुरुकुल खेड़ा खुर्द का 80 वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न, गुरुकुल से निकले छात्रः राष्ट्र भक्त होते हैं- राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

दिल्ली l दिल्ली देहात में स्थित वैदिक शिक्षा का केंद्र गुरुकुल खेड़ा खुरद का वार्षिक उत्सव सोल्लास संपन्न हुआ I यहां 125 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि गुरुकुल भारतीय संस्कृति की रक्षा का केंद्र है यहा शिक्षा पाया व्यक्ति राष्ट्र भक्त होता है व आत्म हत्या नहीं कर्ता क्योंकि आत्म विश्वास मजबूत होता है साथ ही राष्ट्र भक्ति की भावना भरी जाती है l देश के आजादी के आंदोलन में सबसे अधिक योगदान आर्य समाज का रहा I उस समय आर्य समाज को विद्रोही संस्था माना जाता था I सादा जीवन उच्च विचार गुरुकुल की विशेषता है जहां अमीर गरीब में कोई पक्ष पात नहीं होता I हमे एसी संस्थाओ का सहयोग करना चाहिए जिससे संस्कारित युवा तैयार हो I गुरुकुल के प्रधान चौधरी ब्रह्म प्रकाश मान ने कहा कि यहां 170 गाय की गौ शाला है जिनकी यहां सेवा की जाती है I उन्होंने सभी आर्य जनों का धन्यवाद ज्ञापन किया I
आचार्य राजकुमार शास्त्री ने यज्ञ करवाया I कुशल संचालन आचार्य सुधांशु ने किया I प्रमुख रूप से सोहन लाल मुखी, राजीव आर्य, रामानंद आर्य ,आर्य तपस्वी सुखदेव , ऐसीपी दिनेश कुमार, अंगद सिंह आर्य, भोपाल सिंह आर्य, प्रणवीर आर्य आदि उपस्थित थे I

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा कार्यकर्ताओं ने गेठिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई, मिष्ठान वितरण का हुआ

Advertisement
Ad Ad Ad
Advertisement