मेहरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार सफलता

रामनगर। मेहरा पब्लिक स्कूल के गुरुकुल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के 6 विद्यार्थियों — हर्षित जोशी, तन्वी, लक्ष्मी सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, जिशान एवं विनय — का प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
इसके साथ ही इसी वर्ष आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के 11 छात्रों ने सफलता प्राप्त करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण की है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विद्यालय द्वारा संचालित गुरुकुल कार्यक्रम एक विशेष प्रतियोगिता-केंद्रित शैक्षणिक पहल है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन एवं सुनियोजित तैयारी कराई जाती है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक श्री कुबेर सिंह मेहरा और निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।