डीएसए नैनीताल के महासचिव बनने पर मनोज जोशी का भव्य स्वागत
नैनीताल l डीएसए नैनीताल का महासचिव चुने जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज श्री मनोज जोशी जी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर शुभकामनाएं दीं। खुशी के इस मौके पर मनोज जोशी जी को फूलों के बुके भेंट कर उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों का तांता लगा रहा।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया जी ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की जी ने की। पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं तथा गोपाल रावत जी ने भी अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भूपेन्द्र बिष्ट, मंडल मंत्री प्रदीप कुमार, सभासद मनोज जगाती, सभासद पूरन बिष्ट, सभासद भगवत रावत, कार्यालय मंत्री भारत मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शैलेंद्र बर्गली, छात्र संघ अध्यक्ष करण सती, महिला मोर्चा से कविता गंगोला, अमिता साह, दीपिका बिनवाल, गुरुरानी जी, मयंक पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितुल, उपाध्यक्ष निखिल बिष्ट, युवराज करायत, विकास जोशी, प्रेम सागर, रोहित भाटिया, मनोज कुमार, के.के. शर्मा, गौरव हारपर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में अपने उद्बोधन में मनोज जोशी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया और अपने पद की गरिमा के अनुरूप कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इतनी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित संस्था का महासचिव चुनने के लिए वे पूरे शहर के नागरिकों के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने सभी के सहयोग से डीएसए की सभी प्रतियोगिताओं को पहले की तरह सफलतापूर्वक आयोजित कराने का विश्वास दिलाया।







