विश्व दिव्यांग दिवस पर हल्द्वानी में भव्य कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण व राज्य स्तरीय पुरस्कार

हल्द्वानी । विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर 2025 को हल्द्वानी में विस्तृत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (पीएमकेके) के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न दिव्यांगजन को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारी, खिलाड़ी, कलाकार तथा दत्तक अधिकारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 594 वे दिन भी जारी रहा

कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा, जहां सक्षम संस्था द्वारा संचालित शिविर/कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में द्वितीय स्थान प्राप्त किया

इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने अवगत कराया कि आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जाने हेतु संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु दायित्व सौंपे गए हैं।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad