मेहरा पब्लिक स्कूल, पीरूमदारा में “समावेश 2026” का भव्य आयोजन


पीरूमदारा (रामनगर)। मेहरा पब्लिक स्कूल, पीरूमदारा में आज “समावेश 2026 – ज्ञान, कला एवं विज्ञान का अद्भुत संगम” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रचनात्मकता, नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जीवंत उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, इतिहास एवं सामाजिक विषयों पर आधारित लगभग 150 से अधिक प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने अत्यंत सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और यह उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्री संजय नेगी जी, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री इंदर रावत जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री गणेश रावत जी, राजस्व उप निरीक्षक श्री तारा चंद्र घिल्डियाल जी, ग्राम प्रधान (उदयपुरी चोपड़ा) श्रीमती कमला भारती जी एवं ग्राम प्रधान (दुल्हेपुरी) श्रीमती ममता सनवाल जी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विद्यालय के प्रबंधक श्री कुबेर सिंह मेहरा एवं निदेशक श्री पंकज सिंह मेहरा ने इस सफल आयोजन के लिए समस्त विद्यार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “समावेश 2026” जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं तथा उन्हें भविष्य के लिए तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में श्री रतन सिंह मेहरा, श्रीमती चंद्रा मेहरा, मदन भारती, हरीश सनवाल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने शिक्षा, विज्ञान और रचनात्मकता के समन्वय को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी लोगों पर गहरी छाप छोड़ी। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे किस प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  वसीम अहमद ने अपने पीएचडी शोध प्रबंध विषय " इंपैक्ट ऑफ क्लाइमेट चेंज ऑन वाटर रिसोर्सेस: ए केस स्टडी ऑफ बलिया कैचमेंट डिस्ट्रिक्ट नैनीताल, उत्तराखंड" ने अपनी शोध की अंतिम मौखिक परीक्षा दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad