डोर टू डोर किया जाएगा गैस सिलेंडर डिलीवर
नैनीताल l इण्डियन ऑयल कारपोरेशन के निर्देशानुसार उपभोक्ताओ को गैस रिफिलिंग से पहले अपने रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर से करनी हो गैस बुक l इसके साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुक है उन्हें सिलेंडर डोर टू डोर डिलीवर किए जाएंगे l
कुमाऊं मंडल विकास निगम के गैस एजेंसी महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल ने बताया कि रिफिल लेने से पहले उपभोक्ता अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से गैस बुक करा ले l जिसके बाद उपभोक्ताओं को डीएससी डीजिटल अथरनिकेशन कोड प्राप्त होने पर ही गैस रिफिल उपलब्ध करायी जायेगी l शहरी क्षेत्रो में में गैस बंकिग प्रक्रिया की अनिवार्यता 25 दिन उपरान्त होगी l सभी उपभोक्ता रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस बुकिंग की प्रक्रिया परने उपरान्त गैस होम डिलिवरी गैस प्राप्त करे l अनावश्यक गैस गोदाम में भीड़ न लगाये सभी उपभोक्ताओ को डोर टू डोर प्रक्रिया से ही गैस रिफिल गैस एजेन्सियो की ओर उपल्ब्ध करायी जायेगी l












