2 अक्टूबर को गांधी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाएगी अपर जिलाधिकारी ने ली बैठक

नैनीताल l 02 अक्टूबर (गॉधी जयंती) मनाये जाने हेतु कार्यक्रमांे की रूपरेखा तय किये जाने के लिए शनिवार को अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि जनपद के सभी तहसीलों में प्रातः 6.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जायेगी, जिसमें स्कूलों के बच्चों, अधिकारियों व गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। नैनीताल में प्रभात फेरी प्रातः 6ः30 बजे गोविन्द बल्लभ पन्त जी की प्रतिमा (पन्त पार्क) से प्रारम्भ होकर तल्लीताल गॉधी चौक पर समाप्त होगी। प्रातः 8.00 बजे सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों में भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। उसके बाद महात्मा गॉधी व स्व0 लालबहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यापर्ण किया जायेगा। प्रातः 9.00 बजे तल्लीताल में गॉधी जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया जायेगा तथा नगर के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जायेगा।
गॉधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत प्लास्टिक एकत्र किया जायेगा, जो सबसे ज्यादा प्लास्टिक एकत्र करेगा, उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा।
उन्होंने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिये कि गॉधी जी की मूर्ति पर रंगरोगन के साथ ही मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने सभी नगर पालिका/नगरपंचायत के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में स्थापित महात्मा गॉधी जी की मूर्ति के साथ ही अन्य महापुरूषों की मूर्तियों, पार्को व मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलायें। उन्होंने कहा कि स्कूलों में कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों के लिए गॉधी जी के व्यक्तित्व एवं युवाओं में बढ़ती नशाखोरी आदि विषयों पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की जायेगी। प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी अपरान्ह 12 बजे से राष्ट्रीय औद्योगिक व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान कैन्ट नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे तथा कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अपरान्ह 2.00 बजे से विभिन्न स्कूलों, विभागों द्वारा जलूस, झांकियां निकाली जायेगी, झॉकी के दौरान पुलिस यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें। सांय 6.00 बजे से नगरपालिका हॉल में एक आम सभा का आयोजन किया जायेगा। 02 अक्टूबर को जनपद की सभी शराब की दुकानेंा के साथ ही मीट-मुर्गा की दुकानें भी पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि सीएस गरवाल, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, तल्लीताल व्यापार मण्डल के अमनदीप सिंह, नाजिर अली, एसडीओ वन विभाग राजकुमार, उतम सिंह, मल्लीताल एसआई दीपक बिष्ट, प्रवक्ता नवीन चन्द्र धूसिया, गोपाल चन्द्र तिवारी, राष्ट्रीय औद्योगिक व्यवसायकि प्रशिक्षण संस्था के व्यवस्थापक चन्दन सिंह अधिकारी के साथ अन्य सम्बन्धित गणमान्य मौजूद थे। —————————————————-

Advertisement
Advertisement
Ad
Advertisement
Advertisement