नहीं रहे नैनीताल के गब्बर भाई


नैनीताल: नैनीतालवासी गब्बर का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मेरठ में कर दिया गया है। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं। गब्बर मृदुभाषी और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के स्वामी थे। मल्लीताल पालिका के नजदीक रेस्टोरेंट चलाते थे। दो दिन पूर्व अपने भतीजे के विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके मित्रजनों व संबंधियों में शोक छा गया। उनके आकस्मिक निधन से हर कोई क्षुब्ध नजर आया। व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के कई लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 566वे दिन भी जारी रहा

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad