राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में निशुल्क: पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।


देहरादून I आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोभालवाला में राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से प्राप्त निशुल्क: पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने पुस्तक वितरण करते हुए कहा शासन स्तर से सभी बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तके वितरण की जा रही है, विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, सरकार कोई कमी नही करती, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सजग है तथा शिक्षा में किसी भी प्रकार से कमी नहीं आने देगी, विद्यालय में संख्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य- श्रीमती विमला देवी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय- डोभालवाला की प्रधानाध्यापिका- श्रीमति ममता उनियाल, शिक्षक श्री देवेन्द्र सिंह रावत एवं भोजन माता- श्रीमती मीना देवी एवं श्रीमती नीमा देवी उपस्थित रहे।