इंदिरा कालोनी विद्यालय में निशुल्क: पुस्तक वितरण किया गया
देहरादून I आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में उत्तराखंड राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा निशुल्क: पुस्तकों का वितरण किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. स्वामी एस. चंद्रा ने पुस्तक वितरण करते हुए कहा शासन स्तर से सभी बच्चों को निशुल्क पुस्तके वितरण की जा रही है, अब केवल विद्यार्थियों को शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है, सरकार अपनी और से कोई कमी नही करती, सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सजग है तथा शिक्षा में किसी भी प्रकार से कमी नहीं की, विद्यालय में संख्या पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति (पंजी. 1986) के संस्थापक अध्यक्ष- डॉ. स्वामी एस. चंद्रा, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा- श्रीमती रिंकू देवी, राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला के वरिष्ठ शिक्षक- मनमोहन बहुगुणा, आनन्द सिंह रावत, राजकीय प्राथमिक विद्यालय-इंदिरा कॉलोनी की प्रधानाध्यापिका- श्रीमति अर्चना रूहेला, शिक्षिका सुश्री ललिता नौडियाल एवं भोजन माता- श्रीमती मिथलेश मोगा एवं श्रीमती रिंकी देवी के अतिरिक्त स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे।










