पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरित किया

नैनीताल। बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने रविवार को मिष्ठान वितरित किया l कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिंदाबाद के नारे भी लगाए l
रविवार को मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट व युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर के मल्लीताल पंत पार्क में एकत्र होकर मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की और कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ सरकार के विकास कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता भूपेंद्र बिष्ट, अरविंद पडियार, अतुल पाल, मोहित रौतेला, सागर आर्य, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य, गुरचरण,सचिन जनोटा मोहित साह, संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे l
Advertisement








