पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक।

नैनीताल l असीम भाई (असीम बक्श) के इन्तक़ाल की ख़बर हम सभी साथी जो लम्बे समय से साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए मिलकर कार्य करते रहे के लिए दिल तोड़ने वाली ख़बर है! वे उत्तराखंड क्रांति दल के सशक्त साथी रहे,राज्य आंदोलन में सक्रिय रूप से सम्मिलित रहे!दल को आगे बढ़ाने में भी अहम योगदान दिया! राज्य निर्माण के बाद विधायकी के दौरान भी वे लोगों की तकलीफ़ों को विशेष रूप से अस्पताल में आने वाले लोगों की भी सहायता करते रहे!
उनकी सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए दल ने पालिका सभासद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव किया! वे नगर पालिका के सभासद बने और तत्कालीन अध्यक्ष श्याम नारायण के साथ सक्रियता से कार्य करते रहे!
राज्य आंदोलन में उनकी सक्रिय भागीदारी के चलती उन्हें राज्य आंदोलनकारी घोषित किया गया !
वे नैनीताल के विषय में बहुत जानकारी रखते थे, नैनीताल के निवासी होने के कारण यहाँ की भाषा बोली रिति रिवाजों से न केवल भली भांति वाक़िफ़ थे बल्कि भीगीदारी भी करते थे!
असीस भाई बहुत से कार्यों में पारंगत थे और उन्होंने भिन्न भिन्न कार्य आजीविका के लिए किये परन्तु उनका मन सामाजिक/राजनीतिक चर्चाओं व संघर्षों में रमता था! उनके निधन से हम सब को बड़ा धक्का लगा है! उनके परिजनों के लिए भी बड़े संकट का समय है, इस दुख की घड़ी में उन्हें सम्बल प्राप्त हो!
सभी साथियों व उत्तराखंड क्रांति दल की तरफ़ से खिराज-ए-अकीदत पेश करते हैं!
अलविदा असीम भाई!

Advertisement