पुर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धानाचुली क्वैदल जाडापानी खुटीयाखाल आदि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से मुलाकात कर ग्रामीण जनों की समस्याओं को जाना

नैनीताल l पुर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धानाचुली क्वैदल जाडापानी खुटीयाखाल आदि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता से मुलाकात कर ग्रामीण जनों की समस्याओं को जाना जिसमें बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की तथा ग्रामीण जनों ने आग्रह किया कि बच्चों के स्कूल जाने के लिए वन विभाग एवं जिला प्रशासन से मिलकर संयुक्त रुप से बच्चों की स्कुल जाने के लिए व्यवस्था एवं सुरक्षा देने की मांग की जिस पनेरु ने जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल एवं प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल श्री आकाश गंगवार से दुरभाष पर वार्ता कर बच्चों के स्कूल जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था करने की मांग की जिस पर जिलाधिकारी नैनीताल प्रभागीय वनाधिकारी नैनीताल ने आश्वासन दिया कि वन विभाग की देख रेख में समुचित व्यवस्था की जाएगी पनेरु ने जिलाधिकारी एवं प्रभागीय वनाधिकारी से स्पष्ट कहा है की पुरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र जहां बाघ का आतंक है वहां पर आने जाने के लिए वाहन व सुरक्षा की व्यवस्था करना है एवं चारे की व्यवस्था करना न होने पर जिलाधिकारी नैनीताल कार्यालय में उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी l











