खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा स्नो व्यू नैनीताल में 7 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण

नैनीताल l खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा दिनांक 23 मार्च को अपराह्न ३ बजे स्नोव्यू नैनीताल में 7 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों/रेस्टोरेंट में एल पी जी घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य जाँच अभियान चलाया गया जिसमें स्नैक्स बार, सनराइज रेस्टोरेंट, बोरा रेस्टोरेंट, ललित रेस्टोरेंट, सिंह रेस्टोरेंट, टी प्वाइंट रेस्टोरेंट का निरीक्षण करने पर संबंधितों द्वारा व्यसायिक सिलेंडर का मौके पर उपयोग किया जाना पाया गया किंतु हिलांश समूह संगठन कोटाबाग द्वारा अपने प्रतिष्ठान में ख़ान पान सामाग्री बनाने हेतु एल पी जी घरेलू गैस का उपयोग किया जाना पाया गया जिसे मौके पर ही विभाग की टीम द्वारा इसे जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से मैसर्स क्लेर गैस कंपनी नैनीताल की सुपुर्दगी में इस निर्देश के साथ दिया गया कि इसमें किसी प्रकार की खुर्द- बुर्द नहीं करेंगे और माननीय न्यायालय अथवा उच्चाधिकारियों के मांगे जाने पर प्रस्तुत करेंगे । खाद्य विभाग की टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, तारा सिंह आशुलिपिक, तुषार जोशी आदि मौजूद थे ।







