लोकपर्व फूल देई पर्व मनाया गया
नैनीताल l सरोवर नगरी में उत्तराखंड का लोकपर्व फूल देई छम्मा देई धूम धाम के साथ मनाया गया l इस मौके पर बच्चों ने घर घर जाकर देहली पूजन किया l फूल देई के अवसर पर नन्हे मुन्ने बालक व बालिकाओं द्वारा थालियों में चावल, गुड़ व फूल रखकर सामूहिक रूप से एक बॉल गीत गाकर ऐश्वर्या की कामना की जाती है l इस मौके पर फूल देई फूल देई छम्मा देई,
दैंणी द्वार भर भकार,
यौ देली सौ नमस्कार,
पूजैं द्वार बारंबार….
घरों से एकत्र चावल की उसके बाद स्याही बनाई जाती है l मल्लीताल निवासी लीला साह ने बताया कि फूल देई का यह त्यौहार भारतीय नव वर्ष के स्वागत का पर्व है l यह ऋतु परिवर्तन व खुशहाली के आगमन का पर्व है l हमारे इस अंचल में इस माह को लाडीलो चैत भी कहा गया है, इसे रंगीला महीना भी माना जाता है l फलों के वृक्षों में चारों ओर फूल खिलने लगते है, जैसे सरसों, प्योंली, बुरांश, सिल्फोडा, आडू, सेब नाशपाती, खुमानी आदि के पेड़ो की सुंदरता इनदिनों देखते ही बनती है l











