देहरादून के दीनदयाल सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन का पांच दिवसीय शिविर शुरू

नैनीताल l शुक्रवार को डी.ए.वी (पी.जी) कॉलेज देहरादून के दीनदयाल सभागार में नागरिक सुरक्षा संगठन का पांच दिवसीय शिविर भारत स्काउट एंड गाइड के रेंजर्स, रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ के. आर. जैन ने शिविर के उद्घाटन सत्र में सभी छात्र-छात्राओं को शिविर से संबंधित विशेष जानकारी दी साथ ही सभी रेंजर, रोवर को कैंप में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में अनुशासन और नैतिकता के साथ प्रतिभाग करने के लिए कहा।
तत्पश्चात उप मुख्य वार्डन उमेश्वर सिंह रावत (राष्ट्रपति पदक विजेता) ने नागरिक सुरक्षा संगठन का परिचय, उद्देश्य, सेवाओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा संगठन की पोस्ट संख्या 11 की पोस्ट वार्डन प्रोफेसर राखी उपाध्याय एवं पोस्ट संख्या 5 के पोस्ट वार्डन महेश चंद्र गुप्ता ने नागरिक सुरक्षा संगठन में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को विभिन्न जानकारियां प्रदान की.
इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड की रेंजर लीडर डॉ. निशा वालिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया, नागरिक सुरक्षा संगठन के इस कैंप में प्रतिभाग करने वाले डॉ अमित शर्मा, सर्वेश कुमार, रोशन प्रसाद, अवधेश त्रिपाठी, डी.एस. त्रिपाठी, प्रियंका महर, प्रज्ञा मिश्रा, मनीषा, अफरोजा, वैष्णवी, मनीषा, पायल, किरण, मेघा, अभिषेक, सचिन, असलम, कन्हैया, रोहित सूरज, विजय आदि अनेक एनसीसी की छात्र-छात्रायें भी उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें 👉  खुरपाताल प्रत्याशी देवकी बिष्ट ने दाखिल किया नामांकन

गाइड के रेंजर्स, रोवर्स को प्रशिक्षित करने के लिए प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के

Advertisement