उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा वित्तीय जागरूकता सप्ताह का प्रारंभ

नैनीताल l भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की निर्देशों के क्रम में 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक दिए जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की कमलुआगांजा शाखा प्रबंधक प्रीति राणा के नेतृत्व में कमलुआगांजा में कैंप लगाकर बैंक एवं सरकार की विभिन्न ऋण जमा एवं बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बैंक के वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी डी नैनवाल द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त आयोजनों के माध्यम से केंद्रीय कृत केवाईसी को पूर्ण करने को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे बार-बार केवाईसी अपडेट करने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके पूर्ण होने से डिजिटल संबंधी फ्रॉड और धोखाधड़ी पर भी प्रभावी नियंत्रण रखने में सहायता मिलेगी। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की साथ-साथ प्रियंका, जगदीश, वैशाली लोबियाल, इंद्रा साह सहित अनेक ग्राहक मौजूद रहे