पांच मांगों को लेकर कार्य परिषद के सदस्य अरविन्द पडियार ने विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सोपा

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय कार्य परिषद के सदस्य अरविन्द पडियार ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक शैक्षणिक एवं आर्थिक कार्यों से जुड़े पांच मांगो की लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में दस वर्ष की संविदा सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों व कर्मचारियों के नियमितीकरण, प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर शीघ्र चयन प्रक्रिया शुरू करने तथा सहायक प्रोफेसर, तकनीकी व प्रशासनिक पदों की तत्काल विज्ञप्ति जारी करने की मांग की गई है।
साथ ही महिला स्व-सहायता समूहों को मेस व कैंटीन संचालन में अवसर देने तथा विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े मुद्दों पर कार्यपरिषद व विश्वविद्यालय सभा की बैठक बुलाने की अपेक्षा जताई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि ये सभी कदम विश्वविद्यालय की गुणवत्ता, रैंकिंग और प्रशासनिक दक्षता के लिए आवश्यक है।