हर घर झंडा अभियान के चलते नैनीताल में तीन हजार झंडो की बिक्री
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर झंडा अभियान के तहत नैनीताल में डाक विभाग ने तीन हजार तिरंगे बिक्री किये हैं। 15 अगस्त तक नगर में 75 हजार झंडों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार द्वारा हर घर झंडा अभियान के तहत नैनीताल में 75 हजार तिरंगे घर घर तक पहुंचने हैं। जिसके लिए नैनीताल प्रधान डाकघर मल्लीताल को 42 हजार 500 तिरंगे मिल चुके हैं। विभागीय कर्मचारी घर घर जाकर लोगों को 25 रुपये प्रति तिरंगा दे रहे हैं। ईधर बृहस्पतिवार को नगर के मल्लीताल क्षेत्र में स्टाल लगाकर लोगों को 25 रुपये के शुल्क लेकर तिरंगे वितरित किये गए। पोस्ट मास्टर चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते तीन दिन से जगह जगह स्टाल लगाकर लोगों को अभियान से जोड़ा जा रहा है। अब तक तीन हजार तिरंगों की बिक्री की गई है। बताया कि लोग अभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
Advertisement








