राप्रा विद्यालय मल्लीताल में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेश उत्सव

नैनीताल : राप्रा विद्यालय मल्लीताल में आयोजित प्रवेशोत्सव समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव डालने में प्राथमिक विद्यालयों का महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। इस दिशा में यह विद्यालय सराहनीय भूमिका निभा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण निधि टम्टा है। जिस छात्रा का चयन हिम ज्योति स्कूल देहरादून में हुआ है। यह उपलब्धि किसी भी सरकारी विद्यालय के लिए यह गौरव की बात है। समारोह में बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। इस अवसर पर
मुख्य अतिथि मुकेश जोशी ने द नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तकें, कॉपियाँ, पेंसिल बाक्स प्रदान किए। प्रधानाध्यापिका ममता साह द्वारा अभिभावकों को विद्यालय में दी जाने वाली निःशुल्क सुविधाएं क्रमशः शिक्षा, कम्प्यूटर शिक्षा, ड्रेस, मध्याहन भोजन, फल, दूध, जूता, बैग, खेल सामग्री, पुस्तकालय की जानकारी दी।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में प्रबन्धन समिति की अध्यक्ष सरिता देवी, अध्यापिका लीला जोशी, नीतू, बबीता तुलसी व पुष्पा समेत अभिभावका उपस्थित रहे।











