ऊर्जा निगम ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काटा, नगर अंधेरे में डूबा

नैनीताल। ऊर्जा निगम ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काट दिया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि नगर पालिका ने नगर की स्ट्रीट लाइटों का 4 करोड़ से अधिक की देनदारी देनी है लेकिन पालिका द्वारा अभी कुछ भी नहीं दिया है, जिसके चलते बुधवार को विभाग ने नगर की स्ट्रीट लाइटों को काट दिया है। जिसके बाद पूरा नगर अंधेरे में डूब गया है, जिससे नगरवासियों के साथ ही यहां पहुंचे सैलानियों को भी काफी दिक्कत हो रही है। नगर पालिका ऊर्जा निगम की फिलहाल 25 लाख रुपए जमा कर रही है लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह रकम काफी कम है।

Advertisement
यह भी पढ़ें 👉  संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को लेकर जारी किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन 301 वे दिन भी जारी रहा।
Ad Ad Ad
Advertisement