कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

नैनीताल। शासन के आदेश पर चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान 2023 से पूर्व सेवानिवृत्त नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की पेंशन पर रोक लगा दी गई है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय नैनीताल का किया घेराव l
सोमवार को लोनिवि वर्गचार्ज कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय नैनीताल का घेराव किया l उन्होंने इसे नियमों के विरुद्ध बताया है। चेतावनी दी है कि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश भर में लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग में कार्यरत कई नियमित वर्कचार्ज कर्मी तथा सेवानिवृत्त कर्मी शासन की ओर से पूर्व में जारी नई पेंशन नियमावली में पेंशन की परिधि से बाहर हो गए हैं। नई पेंशन स्कीम से हजारों नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों के भविष्य की आर्थिक सुरक्षा पर संकट आ गया है। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के प्रदेश मुख्य संयोजक गिरीश चंद्र जोशी ने बताया कि शासन की ओर से 16 जनवरी 2026 को जारी शासनादेश में एक अक्तूबर 2005 के बाद नियमित हुए वर्कचार्ज कार्मिकों को दस वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ही पेंशन की परिधि में रखा गया है। इसमें उनकी वर्कचार्ज सेवा अवधि को नहीं जोड़ा जाएगा। इस दौरान गिरीश चंद्र जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, धन सिंह लटवाल, बसंत सुनान, मोहन सिंह भंडारी, राम लाल , पुरन सिंह जीना, मोहिनी देवी, किशन सिंह आदि मौजूद रहे l









