कर्मचारी नेता नीरज जोशी को कुमाऊं मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी ने कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कर्मचारी नेता नीरज जोशी को कुमाऊं मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नीरज जोशी के महामंत्री बनने पर अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ मजबूत होगा और प्रकोष्ठ को उनके अनुभवों का फायदा होगा।
नीरज जोशी वर्ष 1990 से कर्मचारी संगठनों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे । उत्तर प्रदेश व उत्तरांचल लघु जल विद्युत निगम कर्मचारी संघ में लगातार 10 वर्षों तक अध्यक्ष व महासचिव का दायित्व निभाया। संयुक्त जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति जनपद पिथौरागढ़ में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, का दायित्व निभाया। वर्तमान में भी वे जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति पिथौरागढ़ के महासचिव हैं। वे उत्तराखंड कर्मचारी शिक्षक संगठन पिथौरागढ़ में जिला मंत्री, प्रदेश सचिव रहे। विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी होने के साथ-साथ उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के समय कर्मचारी शिक्षक आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नीरज जोशी ने कहा कि अब उत्तराखंड क्रांति दल के अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ से जुड़कर वे उत्तराखंड क्रांति दल को मजबूत करेंगे। वहीं अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को भी मजबूत करेंगे। नीरज जोशी के कुमाऊं मंडल महामंत्री बनने पर उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्ष नेता काशी सिंह ऐरी , संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रशेखर कापड़ी, जनार्दन उप्रेती, चंद्रशेखर पुनेडा, राम सिंह , मदन पोखरिया, सहित दल के केंद्रीय नेतृत्व ने बधाई दी है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि शीघ्र अन्य पदाधिकारीयों की भी नियुक्ति की जाएगी ।और अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ को मजबूत किया जाएगा।
इधर दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाया जा रहा राज्य में अनूठा पौधारोपण अभियान आज 622वे दिन भी जारी रहा।