जिला बार चुनाव पहले दिन ग्यारह प्रत्याशियों ने दाखिल किया अपना नामंकन, शुक्रवार को होगा आम सभा का आयोजन

नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर बुधवार को नामंकन प्रक्रिया शुरू हो गयी पहले दिन विभिन्न पदों के लिए कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपना नामंकन फार्म जमा कराया मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि एसोसिएशन के विभिन्न पदों को लेकर होने वाले चुनाव में नामंकन के पहले दिन कुल ग्यारह प्रत्याशियों ने अपने नामंकन फार्म जमा करायेे जिसमे अध्यक्ष पद पर हरिशंकर कंसल अरुण बिष्ट ने दो-दो सेट में अपने नामंकन पत्र दाखिल कराए उपाध्यक्ष पद पर कमल चिलवाल प्रमोद तिवाड़ी सचिव पद पर संजय सुयाल अनिल बिष्ट ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया संयुक्त सचिव पद पर नीरज गोस्वामी ने अपना नामंकन पत्र भरा वही कार्यकरणी सदस्य पर प्रेमा आर्या तारा आर्या निर्मल कुमार मोहम्मद बिलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया 27 मार्च शुक्रवार को नामंकन पत्र जमा करने का अंतिम दिन है जिसके बाद 28 मार्च को नाम वापसी नामंकन प्रपत्रों की जांच व उसी दिन वोटर लिस्ट का प्रकाशन भी किया जाएगा इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमोद बहुगुणा शंकर चौहान मुकेश कुमार शिवांशु जोशी मौजूद रहे।
27 मार्च को आम सभा का आयोजन
चुनाव तिथि में भी परिवर्तन
नैनीताल। जिला बार चुनाव को लेकर आम सभा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने बताया कि 27 मार्च, शुक्रवार को प्रताप भैया सभागार में प्रातः 11 बजे से आम सभा का आयोजन किया जाएगा आम सभा में सभी प्रत्याशी अपने-अपने विचार योजनाएं एवं प्राथमिकताएं अधिवक्ताओं के सामने रखेंगे साथ ही अधिवक्ताओं को भी प्रत्याशियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा आयोजन को लेकर निर्वाचन अधिकारियों ने सभी तैयारी पूरी कर हैं। वही जिला बार चुनाव की प्रस्तावित तिथि में भी संशोधन किया गया है मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश चंदोला ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च को राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण चुनाव की तिथि में परिवर्तन किया गया है अब यह चुनाव एक मार्च बुधवार को संपन्न कराये जाएंगे।











