नैनीताल में बीते 24 घंटे से बिजली गुल
नैनीताल। बीते रविवार की रात ओलावृष्टि, बारिश के दौरान आए तूफान से गिरे 100 ज्यादा पेड़ों ने पूरे शहर की बिजली सप्लाई ठप कर दी। रविवार तड़के करीब 10 बजे रात से नगर भर की बिजली ठप कर दी जो सोमवार को 24 घंटे बाद भी सुचारू नहीं की जा सकी है l विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शहर का जनजीवन अस्तव्यस्त है l
रविवार रात 10 बजे से शहर आंधी तूफान और ओलावृष्टि क्षेत्रों में सप्लाई बंद हो गई। बिजली सप्लाई न मिलने का असर पानी पर भी पड़ा। शहर के साथ ही धारी, भीमताल और ओखलकांडा का भी यही हाल पतलोट/पहाड़पानी/बेतालघाट/ज्योलीकोट (नैनीताल) तूफान और बारिश से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने के कारण धारी, भीमताल और ओखलकांडा के 30-35 गांवों में शनिवार से बिजली गुल है। स्थानीय निवासी भावना देवी ने बताया कि बीती रात 10 भेजे से बिजली नहीं है l जिससे उन्हें रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी l इसके साथ ही लाइट न होने से सुबह बच्चों को स्कूल भेजने मे भी परेशानी हुई l स्थानीय निवासी हेमा देवी ने बताया कि हल्की सी बारिश होने पर भी शहर में बिजली गुल हो जाती है l बीती रात बारिश व तूफान में रात अंधेरे में काटनी पड़ी l
विद्युत विभाग के एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि शहर में 100 से भी अधिक स्थानों पर पेड़ टूटने टहनी गिरने और बिजली के पोल गिरने से विद्युत सप्लाई बंद है l लगातार विद्युत लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है l जल्द ही शहर में विद्युत सप्लाई कर दी जाएगी l










