हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई ईद

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में रमज़ान के पाक महीने में मुस्लिम समुदाय द्वारा एक माह के रोजे रखे जाते है साथ ही कलाम पाक तराबी कर नमाज भी अदा की जाती है। इस मुबारक महीने के मौके पर आखिर जुम्मे की रोजदारों ने नमाज अदा की, मल्लीताल जामा मज्जिद में मुफ़्ती अज़मल काजमी ने 10: बजे नमाज अदा कराई वहीं तल्लीताल मस्जिद में 10 30 मौलाना मोहम्मद नईम द्वारा नमाज अदा कराई गई। बड़ी संख्या में रोजदर और नन्हें मुन्ने बच्चों ने भी नमाज अदा की, खराब मौसम के चलते हैं मस्जिद परिसर में ही नमाज अदा की गई।मल्लीताल जामा मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अजमल काजमी ने बताया की रमजान का महीना होता है, रोजा नमाज तराबी का एतमाम करते हुए पूरे महीने इबादत करते है।
रोजदारों में ईद आने की खुशी थी वहीं रमजान का महीने समाप्त होने का भी दुःख होता है, कहा इस वक्त हालत दुनिया के अमेरिका ईरान इजराइल की जंग चल रही है जिसको सभी को भुगतना पड़ रहा है, जिसमें गैस सिलेंडर की मारामारी, पेट्रोल की, महंगाई की है आज दुवा की गई दुनिया में अमन शांति भाईचारा बना रहें।
नमाज के दौरान शांति व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा और शांतिपूर्ण तरीके से शहर में नमाज अदा की गई जहां कोतवाल हेम चंद्र पंत, टीआई हरीश, तल्लीताल एसओ मनोज नयाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान नैनीताल अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष शोएब अहमद, मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष वसी कुरैशी, ताहिर हुसैन, अजमल हुसैन, शोएब, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद तय्यब, मोहम्मद सयान, मोहम्मद इमरान अफजल हुसैन फौजी, इकबाल हुसैन, ताहिर हुसैन, मोहम्मद दानिश, सुहेल शमशी, मोहम्मद इकराम, आसिम आदि मौजूद रहे।