बालश्रम और बाल भिक्षा को समाप्त करने के लिए पूरे देश में एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम बन रहा है वरदान

नैनीताल l घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा आज बालश्रम के विरुद्ध दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया, साथ ही बालश्रम और बाल भिक्षा को समाप्त करने के लिए रिसर्च कैंपेन भी संस्था द्वारा पिथौरागढ़ में चलाया गया। देवभूमि यूनिवर्सिटी, पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी , चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी सहित अन्य बड़ी यूनिवर्सिटी के बच्चों के साथ मिलकर ट्रेनिंग प्रोग्राम और रिसर्च कैंपेन चलाया जा रहा है। आज बालश्रम के विरुद्ध विश्व दिवस पर संस्था अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा चलाया जा रहा एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम हजारों बच्चों के जीवन को बदलने का कार्य कर रहा है और कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम ने अब तक पूरे देश में 2700 से अधिक विद्यालय न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया है। इसके साथ ही वर्तमान में पिथौरागढ़ के चंडाक और बेस अस्पताल छेत्र में 25 से अधिक विद्यालय न जाने वाले बच्चों के लिए संस्था द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है, साथ ही इन बच्चों के लिए कपड़े, ताइक्वांडो कक्षाएं आदि सुविधाएं भी संस्था द्वारा प्रदान की जा रही हैं। अब तक 4 लाख से अधिक लोगों को जागरूक कर चुके राष्ट्रीय युवा पुरुस्कार विजेता अजय ओली ने कहा कि बच्चों को बालश्रम और बाल भिक्षा से मुक्त करना है तो उन्हें शिक्षा और कौशल विकास से जोड़ने का कार्य करना होगा। इन बच्चों को एक तरफ शिक्षा से जोड़ा जा रहा है वहीं दूसरी तरफ उन्हें कौशल विकास के अंतर्गत हैंडमेड बैग्स, राखी, ऐपन आदि कलाओं में भी सुद्रण किया जा रहा है। संस्था के इन प्रयासों से विगत 10 वर्षों में कई बच्चों के जीवन को नई दिशा मिली है और इसके लिए भारत सरकार सहित कई अन्य बड़े संस्थानों ने संस्था को कई पुरस्कारों और रिकॉर्डों से सम्मानित करने का कार्य किया है। पिथौरागढ़ में संस्था द्वारा बच्चों के लिए हॉस्टल सहित अन्य कई कार्य किए जा रहे हैं। समय समय पर रिसर्च कैंपेन कर लोगों को बालश्रम के खिलाफ जागरूक कर लोगों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है। एजुकेशन ऑन व्हील्स कार्यक्रम में संस्था की मंजू बोरा, राखी , सपना , गिरीश चंद्र आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Advertisement