डीएसबी परिसर के प्राध्यापकों ने कुलपति के साथ बैठक की

नैनीताल l डीएसबी परिसर के प्राध्यापकों ने सोमवार क कुलपति प्रोफेसर दिवान सिंह रावत के साथ बैठक की जिसमें विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बनाए रखने की अपील की गई है । वक्ताओं ने कहा कि प्राध्यापकों की उपस्थिति एक्ट तथा परिनियमावली के अनुसार ही सुनिश्चित हो । उस संदर्भ में शिक्षकों ने कुलपति को ज्ञापन दिया तथा उस पर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया । बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय ने हमेशा राज्य हित ,पर्यावरण हित तथा शोध में बेहतरीन कार्य किया है ऐसे में विश्वविद्यालय की स्वायत्तता बचाना जरूरी है। इस संबंध में आंदोलन जारी रहेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति नहीं है तथा विश्वविद्यालय बेहतर शोध कार्य हेतु ही बनाए गए है तथा 1973 के अधिनियम एवं परिनियमावली से आच्छादित है । बैठक में प्रभारी कुलसचिव राकेश कुमार , प्रोफ एल एम जोशी ,प्रौ एम सी जोशी ,प्रोफ अतुल जोशी ,,प्रौ सूची बिष्ट ,प्रो बिमल ,प्रोफ सीमा ,प्रो संजय घिल्डियाल , डॉ ललित तिवारी , प्रोफेसर अनिल बिष्ट , डॉ नीलू ,डॉ सुषमा ,डॉ प्रियंका , डॉ संतोष कुमार ,डॉ अशोक कुमार , डॉ गगन होती , प्रोफेसर संजय टम्टा ,प्रॉफ अर्चना श्रीवास्तव ,प्रॉफ बिमल पांडे ,प्रॉफ सीमा पाण्डेय ,डॉ दीपक कुमार ,डॉ गिरीश चंद्र ,एर अनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक उपस्थित रहे ।









