भौतिकी विभाग के डॉ. नंदन सिंह बिष्ट को उप परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया
नैनीताल l कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में परीक्षा कार्यों के सुचारु संचालन हेतु महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की 157वीं कार्यपरिषद् बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, भौतिकी विभाग के डॉ. नंदन सिंह बिष्ट को उप परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, डॉ. बिष्ट विश्वविद्यालय में परीक्षा संबंधी कार्यों के संचालन में कुलसचिव की सहायता करेंगे। यह दायित्व नियमित परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगा। उक्त दायित्व उनके वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के अतिरिक्त होगा।









