डी एस बी परिसर की पूर्व छात्रा तथा वर्तमान में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मंजरी जोशी ने डी एस बी परिसर के साथ वनस्पति विज्ञान विभाग का दौरा किया

नैनीताल l डी एस बी परिसर की पूर्व छात्रा तथा वर्तमान में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ मंजरी जोशी ने डी एस बी परिसर के साथ वनस्पति विज्ञान विभाग का दौरा किया तथा विद्यार्थी जीवन की यादों को ताजा किया । इस दौरान डॉ मंजरी ने बोटेनिकल गार्डन ,हाइड्रोपोनिक्स भी देखा । विभाग की तरफ से उन्हें पौधों का फ्लायर भेट किया गया । डॉ मंजरी ने भूगर्भ विभाग से पी एच डी पूर्ण की तथा जी एस आई में सफलता प्राप्त की ।परिसर में डॉ मंजरी ने एलुमनी सेल के महासचिव प्रोफेसर ललित तिवारी से मुलाकात की । डॉ मंजरी के पति भी डी एस बी के छात्र रहे है तथा वर्तमान में यू पी ई एस देहरादून में जियोलॉजी विभाग मर कार्यरत है । इस दौरान प्रोफेसर सुषमा टम्टा , प्रोफेसर नीलू लोधयाल ,डॉ नवीन पांडे ,विशाल ,लता वसुंधर आदि उपस्थित रहे ।