मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 26 फरवरी को

नैनीताल l युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2026 को हल्द्वानी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले के युवाओं में खेल भावना, शारीरिक फिटनेस तथा अनुशासन को बढ़ावा देना है। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी इच्छुक युवक एवं युवतियाँ भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए स्थल पर पंजीकरण (ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उ.के.पें.वे.ए. की बैठक में 8वें वेतन आयोग से अपने सुझाव रखने पर चर्चा हुई।

प्रतियोगिता के अंतर्गत निम्नलिखित खेल स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी—

बालक वर्ग:

  1. वॉलीबॉल
  2. 800 मीटर दौड़
  3. गोला फेंक

बालिका वर्ग:

  1. कबड्डी
  2. 400 मीटर दौड़
  3. गोला फेंक

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आज नगर में गैस की आपूर्ति नहीं होगी

मेरा युवा भारत, नैनीताल द्वारा सभी पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाएँ।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad