जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 का हुआ सफल आयोजन

नैनीताल l मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, हल्द्वानी में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल, 800 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक तथा महिला वर्ग में कबड्डी, 400 मीटर दौड़ एवं गोला फेंक स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। उद्घाटन समारोह में श्रीमती निर्मला पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी, नैनीताल; श्री सुरेश पांडेय, सेवानिवृत्त उप निदेशक, खेल विभाग; तथा श्रीमती डोल्वी तेवतिया, उप निदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल उपस्थित रहीं। पुरस्कार वितरण समारोह में श्री गजराज सिंह बिष्ट, नगर निगम हल्द्वानी के महापौर, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। परिणाम इस प्रकार रहे—
वॉलीबॉल: बिंदुखत्ता टीम प्रथम, हल्द्वानी ब्रदर्स क्लब द्वितीय। कबड्डी (महिला): गरिमा की हल्द्वानी टीम प्रथम, पिंकी की टीम द्वितीय।
800 मीटर (पुरुष): हर्ष प्रथम, दीपक द्वितीय, अली तृतीय। 400 मीटर (महिला): हिमानी आर्या प्रथम, रिया कोरियाल द्वितीय, दीपा नेगी तृतीय।
गोला फेंक (महिला): करिश्मा जलाल प्रथम, दीपा कोरंगा द्वितीय, अंकिता तृतीय।
गोला फेंक (पुरुष): अभय शर्मा प्रथम, भास्कर पांडेय द्वितीय, निखिल जोशी तृतीय। मुख्य अतिथि महापौर श्री गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल का विकास भी करते हैं। युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनानी चाहिए। समापन अवसर पर श्रीमती डोल्वी तेवतिया, उप निदेशक, मेरा युवा भारत नैनीताल ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी रेफरी को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रकाश बिष्ट, मदन मोहन, भावना बिष्ट, अशोक एवं किरण का विशेष सहयोग रहा।







