डोर टू डोर घरेलू सिलेंडर पहुंचाने के जिला प्रशासन के दावे फेल हरीश राणा

नैनीताल l डोर टू डोर घरेलू सिलेंडर पहुंचाने के जिला प्रशासन के सारे दावे फेल हो चुके हैं। एक हफ्ते से अधिक समय की बुकिंग के बाद भी गैस वितरक ठेकदार गैस उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
जगह जगह लोग सुबह से कतार लगाकर घरेलू गैस सिलेंडर के इंतजार में खड़े रहते हैं। बाजारों में भी दो दिन लगातार लाइन में खड़ा होने के बाद टैक्सी वाहनों से सिलेंडर घर ले जाने में पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जबकि गैस वितरण करने वाले ठेकेदारों को डोर टू डोर घरेलू गैस आपूर्ति हेतु भुगतान किया जाता है।
हरीश राणा ने कहा कि केवल डोर टू डोर का पत्र जारी कर देने से लोगों को गैस आपूर्ति होना संभव नहीं है। जब तक स्थानीय स्तर पर क्षेत्रवार गैस बाटे जाने हेतु रोस्टर नहीं बनाया जाएगा। नियत समय पर गैस नहीं मिलने से स्थानीय निवासियों में काफी रोष देखना पड़ रहा है। जिला प्रशासन को मीडिया के माध्यम या अन्य माध्यमों से डोर टू डोर गैस आपूर्ति हेतु रोस्टर जारी करने एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।