पौधारोपण अभियान जारी रहेगा दिनेश गुरुरानी

नैनीताल l संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी दिनेश गुरुरानी ने सर्वप्रथम दोनों निगमों में लंबे समय से कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर 3 जुलाई 2024 से पौधारोपण के माध्यम से आंदोलन प्रारंभ किया। जिसने अब पौधारोपण अभियान का नाम ले लिया। इस आंदोलन से निगम स्तर की कई समस्याओं का समाधान हुआ लेकिन नियमितीकरण का प्रस्ताव सरकार ने कैबिनेट में तो पारित किया लेकिन नियमावली जारी नहीं हुई। यह आंदोलन जो देश में एक नजीर बना। देखते देखते।।। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड।।।। में भी इस अभियान का नाम दर्ज हो गया ।उन्होंने कहा कि इस अभियान से राज्य में आने वाले पर्यटकों को स्लोगन।।। देव भूमि में पर्यटक बनकर आईए पौधारोपण कर पर्यावरण मित्र बनकर जाइए।।। के तहत पौधारोपण से जोड़ा गया।।।। पौधे के साथ ज्ञापन।।। के माध्यम से अपनी भावनाओं को सरकार तक पहुंचाया गया वहीं उनके माध्यम से भी पौधारोपण करवाया गया। पौधारोपण से जन्मदिन, सालगिरह, विवाह समारोह, सहित विशिष्ट कार्यों को भी इस अभियान से जोड़ा गया। जिसकी सराहना पर्यटकों जनप्रतिनिधियों व जनता द्वारा की जाती रही है। उन्होंने कहा कि अब इस अभियान को विद्यालयों से जोड़ा जा रहा है ।जो राज्य में एक अनोखी मुहिम है। पहली बार ऐसा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं को हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ते हुए।।।। मेरा पौधा मेरा परिवार।।। कार्यक्रम के तहत पौधे दिए जा रहे हैं ।उनको यह शपथ दिलाई जा रही है कि यह पौधे वह अपने घर के परिसर में रोपित करेंगे और एक परिवार के सदस्य के तहत उसका वृक्ष बनने तक संरक्षण करेंगे ।जिसकी सूचना वह अपने विद्यालय के अध्यापकों को देंगे ।इसी क्रम में अभियान के 406वे दिन नारायण नगर के देवेंद्र खोलिया व प्रमोद ओझा के सहयोग सेबापू राजकीय इंटर कॉलेज नारायण नगर के छात्र-छात्राओं को जोड़ा गया। जिसमें 300 फलदार पौधे दिए गए व विद्यालय परिसर में रोपित किए गए। उन्होंने कहा कि अब अन्य विद्यालयों में भी जाकर छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा ।उन्होंने कहा कि प्रभागीय वन अधिकारी व उनकी टीम एवं मुख्य उद्यान अधिकारी व उनकी टीम द्वारा सहयोग कर पौधे उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता विपिन जोशी द्वारा भी सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक विभिन्न माध्यमों से 60000 से ज्यादा पौधों का रोपण किया जा चुका है।
पौधारोपण अभियान के तहत आज 409 वें दिन उनके नेतृत्व में पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया ।इस कार्यक्रम में गोविंद कापड़ी उमेश कापड़ी व मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र ओली द्वारा सहयोग दिया गया। पौधारोपण के साथ-साथ पूर्व में लगाए गए पौधों का संरक्षण भी किया गया। उन्होंने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Advertisement