कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा प्रथम दल के यात्रियों द्वारा आज मानसरोवर यात्रा मार्ग में 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग निगम परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया

Advertisement

पिथौरागढ़ l कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा प्रथम दल के यात्रियों द्वारा आज मानसरोवर यात्रा मार्ग में 13500 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग निगम परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। यात्रियों ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं कि वह भगवान भोलेनाथ की धरती पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर रहे हैं। यात्रियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जो कार्य कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरु रानी द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है। यात्रियों को यात्रा मार्ग में जाने से पूर्व पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान से तहत जोड़ते हुए उन्हें उच्च हिमालय क्षेत्र में पौधारोपण हेतु पौधे दिए गए थे। उन्होंने कहा कि अब इनका संरक्षण नाभीढांग कैंप के प्रबंधक व कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। नाभीढांग में यात्रियों के साथ गाइड भीम सिंह अधिकारी, प्रबंधक होशियार सिंह, जमन सिंह, सहित निगम स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Advertisement