उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान 616वे दिन भी जारी रहा।

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 616वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 616 वें दिन लोहाघाट के कुमाऊं मंडल विकास निगम के एबोटमेट आवास गृह मैं निगम कर्मचारियों के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में आवास गृह के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा ।







