उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं डीडीहाट क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 612 वे दिन भी जारी

नैनीताल l उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं डीडीहाट क्षेत्र से विधानसभा प्रत्याशी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधा रोपण अभियान 612 वे दिन भी जारी रहा । पौधारोपण अभियान के 612वे दिन पिथौरागढ़ में चिमस्यानौला में उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के शीर्षस्थ नेता काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की शपथ दिलाई गई। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। आज इसी क्रम में छात्र संघ पदाधिकारी के साथ आम आदमी पार्टी, कर्मचारी नेताओं केसाथ कई लोगों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली ।वहीं आम आदमी पार्टी के डीडीहाट के पूर्व में प्रत्याशी रहे दीवान सिंह मेहता ने सेकडो कार्यकर्ताओं के साथ दल की सदस्यता ली। कार्यक्रम में काशी सिंह ऐरी चंद्रशेखर कापड़ी, हयात सिंह तडागी चंद्रशेखर पुनेडा, राम सिंह बिष्ट जनार्दन उप्रेती जगत सिंह मेहता,गोविंद सिंह रावत, कृपालु मेहरा ,महिमन सिंह कन्याल, गोविंद लाल शाह ,ओम प्रकाश गोस्वामी, शेर सिंह शाही, बलवंत सिंह, वीर जंग पाल गिरीश जोशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा।








